Sponsor

test

Tuesday, 27 February 2018

गुजराती व्यंजनों का जायका

गुजरती व्यंजनों का जायका 
गुजरात के भोजन का ज़िक्र करे, तो दाल ,फाफड़ा ,ढोकले ,थेपले ,ही जेहन में आते है | लेकिन यहाँ के व्यंजनों की सूची इतनी छोटी नहीं है गुजरात के तीन व्यंजनों के बारे में जानते है |
भारत के हर राज्य का भोजन अपने निराले स्वाद के लिए जाना जाता है | उसी तरह गुजरात के कई क्षेत्र  प्रसिद्ध  है | अपने अनोखे स्वाद और पकवानो के लिए प्रसिद्ध है | आइये हम गुजरात की प्रसिद्ध रेसेपी के बारे में........ बताते है | 

गुजरात की प्रसिद्ध ढाबा दाल _
सामग्री-
                पानी 5 कप, उड़द दाल एक कप ,हल्दी एक छोटा चम्मच ,नमक स्वादानुसार| 

तड़काने के लिए -
                         मक्खन -1 बड़ा चम्मच ,जीरा -1 छोटा चम्मच ,अदरक एक छोटा चम्मच लहसुन 1 छोटा चम्मच ,हरी मिर्च 1-2 ,प्याज [पीसा हुआ ],टमाटर एक छोटा [बारीक कटा ],टमाटर प्यूरी 1/4 कप ,ढाबा तड़का मसाला मिक्स ,नीबू का रस -2 बड़े चम्मच 

ढाबा तड़का मसाला -
                                             जीरा 1 बड़ा चम्मच ,खड़ा धनिया -एक चम्मच ,सौंफ -1 छोटा चम्मच ,दालचीनी -छोटा टुकड़ा ,लाल कश्मीरी मिर्च पाउडर -1/2 छोटा चम्मच जावित्री पाउडर -1/4 छोटा चम्मच ,हल्दी पाउडर -1 छोटा चम्मच ,नमक स्वादानुसार | 

विधि -
         दाल को हल्दी पाउडर और नमक डालकर पका ले | तब तक ढाबा तड़का बना ले | इसे बनाने के लिए एक भारी तली के तवे या कड़ाई में जीरा ,खड़ा धनिया ,सौंफ ,लौंग और दालचीनी को भून ले | इसके बाद जावित्री पाउडर ,हल्दी ,लाल मिर्च डालकर थोड़ा भून ले | और नमक मिलाइये | भुनने के बाद सभी मसालों को बारीक़ पीसे और टाइट डिब्बे में भरकर रखे | पैन में मक्खन गर्म करके जीरा ,अदरक और लहसुन फ्राई करे | इसके बाद प्याज डालकर सुनहरा होने तक तल ले | अब टमाटर की प्यूरी और तड़का मसाला डाले और नीम्बू का रस डालकर गरमा गरम सर्व करे |




 

No comments:

Post a Comment